भारी मात्रा में शराब बरामद की गई
दरभंगा, मई 25 -- पवन झा,मनीगाछी। गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी में मनीगाछी थाना क्षेत्र बथिया गांव से 540 लीटर मामाश्री नेपाली देशी शराब मनीगाछी पुलिस ने रविवार को बरामद की। इस संबंध में शराब तस्कर पुतई निवासी रमेश साह (40) व महाकांत सिंह (35) के विरुद्ध मनीगाछी थाने में उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। मनीगाछी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह के अनुसार छापेमारी की जानकारी पाकर तस्कर भागने में सफल हो गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.