समस्तीपुर, मार्च 24 -- वारिसनगर। थाना क्षेत्र के भादोघाट एवं रायपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में देशी एवं विदेशी शराब बरामद करते हुए मां-बेटे समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दरोगा अमर कुमार, राजू कुमार सहित पुलिस बल ने भादोघाट गांव में छापेमारी की। इस दौरान करीब 50 लीटर देशी शराब एवं लगभग तीन लीटर विदेशी शराब के साथ इंदू देवी और उसके पुत्र बबलू चौधरी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, रायपुर गांव में की गई छापेमारी में 30 लीटर देशी शराब के साथ जितेंद्र महतो एवं अमरजीत महतो को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.