मधुबनी, दिसम्बर 31 -- लौकही। लौकही एवं ललमनियां थाना पुलिस ने अलग- अलग कार्रवाई कर बुधवार को भारी मात्रा में नेपाली शराब बरामद कर लिया। लौकही पुलिस ने झहुरी राजा चौक के निकट पहले दरभंगा के संजीत लाल देव को 18 लीटर शराब के साथ पकड़ लिया। फिर पीपरौन के निकट 108 लीटर शराब बरामद कर लिया। यह जानकारी लौकही थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने दी। इसी प्रकार ललमनियां थाना पुलिस ने धनुषी बोर्डर के निकट आठ सौ बोतल नेपाली शराब को बरामद कर लिया। यह जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...