दुमका, मई 27 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। बीते 20 अप्रैल की रात्रि एन एच -133 हंसडीहा देवघर मुख्य मार्ग स्थित सरैयाहाट थाना के जमुनियां गांव के निकट अनियंत्रित होकर एक ट्रक पलटने से भारी मात्रा में शराब तस्करी के मामले में पुलिस अभी तक जांच पड़ताल में उलझी हुई है। पुलिस अभी तक मामले का खुलासा नहीं कर पायी है। पुछे जाने पर थाना प्रभारी राजेन्द्र यादव ने बताया कि अभी उक्त मामले में जांच पड़ताल ही चल रहा है। बताए कि इस मामले में सरैयाहाट थाना के पुअनि नकी ईमाम खान के लिखित ब्यान पर महाराष्ट्र नांदेड़ जिला के ट्रक खलासी शमशेर सिंह, वाहन चालक, वाहन मालिक व मोबाइल नंबर 6309405106 के धारक एवं अन्य अज्ञात शराब माफियाओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।‌ इस मामले में गिरफ्तार ट्रक के खलासी शमशेर सिंह को न्यायिक हिरासत में दुमका भेज गया है。

जप्त किए ...