भारी मात्रा में शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
औरंगाबाद, मई 16 -- नवीनगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच के दौरान चंद्रगढ़ गांव के समीप भारी मात्रा में शराब लदी अल्टो कार को जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि सूचना मिली थी कि झारखंड की ओर से शराब तस्कर अल्टो कार से शराब लेकर आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने चंद्रगढ़ गांव के समीप वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान शराब तस्कर पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पीछा कर उन्हें पकड़ लिया गया। पुलिस ने कार से तीन सौ लीटर टनाका शराब, सात पीस अंग्रेजी शराब तथा 12 पीस बीयर बरामद की। गिरफ्तार तस्करों की पहचान नवीनगर थाना क्षेत्र के बेंलाई गांव निवासी नीतीश कुमार उर्फ कपूर कुमार तथा धनावं गांव निवासी अमरेश कुमार उर्फ अमरेश सिंह के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.