आरा, मार्च 10 -- आरा, एक संवाददाता। जिले के मद्य निषेध विभाग की ओर से डीएम तनय सुल्तानिया के आदेश पर शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया। सहायक आयुक्त मद्य निषेध रजनीश के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्र में विदेशी शराब जब्त की गई। बताया गया कि वाहन जांच के क्रम में एक मारुति सुजुकी वैन में छिपाकर रखी 156 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। वहीं एक एक्सयूवी 500 कार में 117 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। शराब लदे वाहन के साथ तस्कर मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाने के रहने वाले विपिन कुमार और मुसहरी थाने के राजवाड़ा निवासी चंदन कुमार, समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाने के मालपुर निवासी मुन्ना कुमार और कल्याणपुर थाने के जटमलपुर निवासी प्रशांत कुमार को पकड़ा गया है। विभाग की ओर से शराब धंधेबाजों के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चल...