सीतामढ़ी, जून 2 -- रुन्नीसैदपुर। अवैध शराब के धंधेबाजों पर कार्रवाई में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विदेशी शराब की खेप के साथ तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं भारी मात्रा में शराब और एक बाइक जब्त की। प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के बाराडीह गांव का एक व्यक्ति शराब की डिलीवरी करने जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक को पकड़ लिया गया। पहचान रुन्नीसैदपुर के बाराडीह गांव निवासी वीरन सिंह के पुत्र चंदन कुमार व सौरभ सिंह के रूप में हुई। तलाशी के दौरान बाइक पर रखे कार्टन और प्लास्टिक बैग से 40 बोतल ऑल सीजन्स गोल्डन कलेक्शन रिजर्व व्हिस्की (30 लीटर) और 6 बोतल रॉयल स्टैग सुपीरियर व्हिस्क...