भारी मात्रा में विदेशी व देसी शराब बरामद
दरभंगा, मई 23 -- शिव कुमार खर्गा,बिरौल। सुपौल बाजार के बाल्मीकि नगर पसीखाना मोहल्ला से पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी कर भारी मात्रा में देसी और विदेशी शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने तीन तस्करों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सुपौल बाजार स्थित बाल्मीकि नगर मोहल्ला के राजकुमार महतो, श्रवण महतो एवं चंदन महतो मिलकर शराब की बड़ी खेप मंगाकर स्थानीय स्तर पर बिक्री कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के लिए प्रशिक्षु एसआई सनम राय कुमार एवं एएसआई अनिल कुमार तिवारी के संयुक्त नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी के लिए भेजा गया। यह भी पढ़ें- भारी मात्रा में विदेशी व देसी शराब बरामद टीम ने राजकुमार महतो के झोपड़ीनुमा घर में तलाशी ली। वहां छिपाकर रखी गई 20 लीटर जुलाई देसी दारू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.