दरभंगा, मार्च 23 -- बिरौल। सुपौल बाजार स्थित एक मेडिकल दुकान में रविवार को ड्रग इंस्पेक्टर के साथ चार सदस्यीय टीम की ओर से छापेमारी की गई। बिरौल पुलिस की मौजूदगी में की गयी छापेमारी के दौरान टीम को दुकान से कई प्रकार की प्रतिबंधित दवाएं मिली हैं। खबर लिखे जाने तक दुकान में छापेमारी जारी थी। छापेमारी की सूचना मिलते ही बाजार के अन्य दवा दुकानदारों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त दुकान में अवैध और प्रतिबंधित दवाओं का भंडारण कर बिक्री की जा रही है। इसी आधार पर ड्रग इंस्पेक्टर टीम के साथ दुकान और गोदाम को अपने कब्जे में लेकर बारीकी से जांच-पड़ताल करने में जुट गईं। ड्रग इंस्पेक्टर अर्चना कुमारी ने बताया कि जब्त दवाओं की सूची तैयार की जा रही है और इनकी वैधता व लाइसेंस संबंधी कागजात की जांच की जा रही है। प...