मोतिहारी, जून 26 -- घोड़ासहन। मुहर्रम के पूर्व गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के जगीरहा ग्राम में छापामारी कर पुलिस के द्वारा बड़ी मात्रा में नेपाल निर्मित देशी व अंग्रेजी शराब को जब्त किया गया है। जब्त सामानोंमें 536 बोतल नेपाली कस्तूरी,168 बोतल नेपाली रहर शराब व 42 बोतल मैकडॉवेल अंग्रेजी शराब शामिल हैं। तस्करी में प्रयुक्त तीन मोटरसइकिलों को भी जब्त किया गया है जबकि धंधेबाज भाग निकलने में सफल हो गये। थानाध्यक्ष के अनुसार जब्त बाइक के आधार पर मुख्य कारोबारी की पहचान कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...