बहराइच, मई 31 -- रुपईडीहा। सीमा से सटे नेपाली जिला बर्दिया में नेपाली पुलिस ने 16 कुंतल चीनी बरामद की है। बर्दिया एसपी कार्यालय के पुलिस प्रवक्ता व इंस्पेक्टर प्रकाश सिंह कार्की ने बताया कि लुम्बिनी प्रदेश व बर्दिया पुलिस के जवानों ने यह बरामदगी की है। उन्होंने बताया कि यह चीनी जानवरों के भुसैले में छिपाकर रखी गयी थी। इसे नियंत्रण में लेकर पुलिस चौकी जमुनी जिला बर्दिया को सौंप दी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...