गढ़वा, अप्रैल 2 -- डंडई, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित डंडई गांव में एक घर में भारी मात्रा में चावल भरा बोरा पाया गया। सभी बोरा मशीन से सिलाई किया गया है। मामले को संदिग्ध मानते हुए गांव के ग्रामीणों ने उसकी सूचना स्थानीय पुलिस के अलावा एमओ और बीडीओ को भी दी। सूचना के आलोक में बीडीओ के निर्देश पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की। जांच के बाद उक्त कमरे को सील कर दिया गया। घटना गुरुवार अहले सुबह की है। मामले में मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों ने बताया कि घर के अंदर चावल मिला है। उक्त चावल किस तरह का है उसकी जांच की जा रही है। फिलहाल उक्त चावल के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। एहतियातन कमरे को सील कर दिया गया है। उधर सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में आदिम जनजाति परिवार के लोग भी पहुंच गए। उन्होंने कहा कि उन्हें चावल नहीं मिला है। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.