भारी मात्रा में अवैध हथियारों के साथ अपराधी गिरफ्तार
भागलपुर, जून 7 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव के निर्देश पर जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थों और हथियारों की बरामदगी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। नाथनगर थाना क्षेत्र के राघोपुर में छापेमारी कर पुलिस ने एक शातिर अपराधी को भारी मात्रा में अवैध आर्म्स और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। इस संदर्भ में नगर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राघोपुर निवासी सुरेश मंडल उर्फ अशोक कुमार किसी बड़े और गंभीर आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इसके लिए उसने अपने घर में अवैध हथियारों का जखीरा छिपाकर रखा है। सूचना मिलते ही एसएसपी के निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक की निगरानी में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.