मथुरा, अगस्त 30 -- भारी मात्रा में गांजे के साथ युवक को पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गये युवक के कब्जे से लाखों रुपये का गांजा बरामद हुआ है। कोटवन चौकी प्रभारी उत्तमसिंह चौहान ने बताया कि दिल्ली से आगरा की ओर जा रही ट्रेन कोटवन बॉर्डर के पास आउटर पर रुक गयी। ट्रेन के रुकने पर एक युवक तीन बोरे लेकर ट्रेन से उतर गया और गांव कोटवन के समीप बनी मजार के पास ले आया। सूचना के आधार कोटवन चौकी प्रभारी मय फोर्स के वहां पहुंच गये। पुलिस को देख युवक बोरों को मौके पर छोड़ भागने लगा। युवक को भागता देख पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पुलिस द्वारा तीनों बोरों की तलाशी ली गयी तो उसमें गांजा बरामद हुआ। गांजे का वजन 26 किलो 728 ग्राम ग्राम पाया गया। पुलिस के अनुसार इसकी अनुमानित लागत करीब सवा लाख रुपये आंकी गयी। पुलिस के अनुसार पकड़े गये युवक ने पूछताछ के दौ...