सासाराम, फरवरी 20 -- सूर्यपुरा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के रतनपट्टी गांव में शुक्रवार को छापेमारी कर पुलिस ने भारी मात्रा मे अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार की है। इंस्पेक्टर शेर सिंह यादव के नेतृत्व में रतनपट्टी निवासी भोला सिंह के घर में हुई छापेमारी में छुपाकर रखे गये 8 पीएम 180 एमएल के 10 पेटी अर्थात 470 पीस तथा रॉयल चैलेंज 750 एमएल के एक पीस,ओल्ड मांक 750 एमएल के पांच पीस,ट्रेटा व्हिस्की दो पीस,लैंड रोबर रम 750 एमएल की एक पीस,रॉक फोर्ड 750 एमएल का एक पीस आदि जब्त किया गया है। पुलिस ने शराब तस्कर रतनपट्टी निवासी भोला सिंह को गिरफ्तार की है। सूर्यपुरा,दावथ, दिनारा,नटवार आदि थानों की पुलिस ने संयुक्त छापेमारी की। इस दौरान एक शराब तस्कर के भागने की बात सामने आ रही है। छापेमारी में प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष समीर कुमार सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.