भारी मात्रा असलहे समेत तीन शातिर तस्कर दबोचे
झांसी, मई 16 -- झांसी। सीपरी बाजार थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसआईसी स्कूल के सामने खाली पड़े मैदान से तीन तस्करों को धर-दबोचा। उनके पास से भारी मात्रा में तमंचे, रिवॉल्वर, जिंदा कारतूस, नकदी, मोबाइल, सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। पूछताछ के बाद तीनों को जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक तीनों शातिर अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त का काम करते थे और डील होने से पहले ही हत्थे चढ़ गए। सीपरी बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश चौबे, उपनिरीक्षक साजेश कुमार, उपनिरीक्षक दिलीप पांडेय, अनुराग शर्मा, प्रदीप शर्मा, देवेंद्र, मुकेश सहित अन्य पुलिस बल के साथ गश्त पर थे। तभी मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस जीआईसी स्कूल मैदान के पास पहुंची। जहां तीन संदिग्ध रूप से नजर आए। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें धर-दबोचा। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.