भारी बारिश से 108 एकड़ धान की फसल जलमग्न
गंगापार, अगस्त 20 -- लगातार हो रही बारिश ने फूलपुर क्षेत्र के किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जल निकासी की व्यवस्था बाधित होने से आधा दर्जन से अधिक गांवों में 108 एकड़ से ज्यादा धान की फसल पानी में डूब गई है। खेतों में पानी भरने से तैयार हो रही फसल के बर्बाद होने का खतरा मंडरा रहा है और किसान भारी आर्थिक नुकसान की आशंका जता रहे हैं। बीरकाजी, फूलपुर, बाबूपुर, सराय अब्दुल मालिक, पारासिनपुर, पूरेसूदी और अजहरा समेत आसपास के गांवों में बारिश का पानी खेतों में जमा हो गया है। किसानों के मुताबिक खेतों से पानी नाले के रास्ते बैरागिया नाले में जाता है, लेकिन जल निकासी मार्ग में अवरोध के कारण पानी निकल नहीं पा रहा है। इससे धान की फसल कई दिनों से पानी में डूबी हुई है। किसानों ने बताया कि धान की खेती में उन्होंने हजारों रुपये खर्च किए हैं। खेत की जु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.