रिषिकेष, अप्रैल 8 -- मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर सुसवा नदी की बदहाली की पोल खोल दी है। बारिश के बाद नदी में अचानक भारी मात्रा में काला और दुर्गंधयुक्त पानी बहने लगा, जिससे स्थानीय निवासियों में भारी रोष है। सुसवा नदी में देहरादून शहर की गंदगी गिरती है। नगर के नालों और औद्योगिक इकाइयों का शोधित-अशोधित कचरा सीधे इस नदी में प्रवाहित हो रहा है। चिंताजनक पहलू यह है कि सुसवा नदी आगे जाकर हरिद्वार में पतित पावनी गंगा में मिल जाती हैं, जिससे गंगा का जल भी प्रदूषित हो रहा है। धार्मिक और पर्यावरणीय दृष्टि से यह स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है। सिमलास ग्रांट के पूर्व प्रधान उमेद बोरा ने इस समस्या पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि सुसवा नदी का काला पानी न केवल जलीय जीवों के लिए काल बन रहा है, बल्कि आसपास के क्षेत्रों में बीमारियों का खतरा भी बढ़ा रहा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.