नवादा, मई 7 -- जिले में मौसम के उतार-चढ़ाव के कारण सब्जी की फसलों पर बेहद बुरा प्रभाव पड़ा है। आंधी के साथ ही तेज बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की आस को निराश में बदल दी है। इस प्राकृतिक आपदा का सबसे बुरा असर सब्जी की फसलों पर पड़ा है, जिसके कारण स्थानीय बाजारों में सब्जियों की कीमतों में भारी उछाल आया है। आम आदमी की थाली से सब्जियां अब गायब होने लगी हैं। नवादा जिले के विभिन्न प्रखंडों के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले 48 घंटों से रुक-रुक कर हो रही कभी तेज तो कभी मध्यम या हल्की बारिश ने सब्जी उत्पादक किसानों के सपनों पर पानी फेर दिया है। खेतों में पानी भर जाने के कारण नेनुआ, करेला, भिंडी, और कद्दू की बेलें पानी में डूब कर सड़ने के कगार पर पहुंच गई हैं, जबकि तैयार खड़ी टमाटर और मिर्च की फसलें बर्बाद हो गई हैं। ​

किसानों की निराशा किसान मुसाफिर ...