सीवान, जुलाई 21 -- बड़हरिया। प्रखंड के सावना, ज्ञानी मोड़, कैलगढ़, सुंदरी सहित आसपास के विभिन्न गांवों में पिछले दिनों हुई बारिश से खेतों में जल जमाव होने से सब्जी के फसल पानी में डूब गये। इससे किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है। खेतों में जलजमाव हो जाने से लहलहाती फसलें पूरी तरह गलकर नष्ट हो गई हैं। जलजमाव से फसलें सड़ीं जल जमाव से कैलगढ़ ज्ञानी मोड़ , सवाना सहित आसपास के निचले इलाकों के खेतों में पानी भर जाने से परवल, नेनुआ, करेला, भिंडी, मिर्च और बैंगन जैसी मौसमी सब्जियों के पौधे डूब गए हैं। कई दिनों से पानी जमा रहने के कारण पौधों की जड़ें सड़ने लगी हैं, जिससे पूरी फसल चौपट हो चुकी है। जिससे किसानों के चेहरे पर मायूसी स्थानीय किसानों अर्जुन प्रसाद, आनंद कुमार, मेराज आलम आदि अन्य का कहना है कि उन्होंने कहा कि एक तरफ नीलगाय से सब्जी की बर्ब...