भारी बारिश से मक्का किसान बेहाल, खेतों में सड़ रही है तैयार फसल
अररिया, मई 12 -- जोकीहाट, (एस)। प्रखंड क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार और लगातार बारिश ने मक्का किसानों की और मुसीबत बढ़ा दी है। यह भी पढ़ें- भारी बारिश से मक्का किसान बेहाल, खेतों में सड़ रही है तैयार फसलकिसानों की समस्याएँ जो फसल किसानों के घर की खुशहाली का जरिया बनने वाली थी, वह अब खेतों में पानी के बीच सड़ रही है। इस प्राकृतिक आपदा ने किसानों को हताशा और गहरी निराशा के भंवर में धकेल दिया है। वर्तमान में मक्का की फसल कटाई के अंतिम चरण में थी या कई जगहों पर काटकर खेतों में ही सुखाने के लिए रखी गई थी। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण निचले इलाकों के खेतों में पानी भर जाने से मक्का के दाने काले पड़ने लगे हैं। कटी हुई फसल में पानी लगने के कारण दाने बालियों में ही अंकुरित होने लगे हैं, जिससे वह बाजार में बेचने के लायक नहीं रह गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.