भारी बारिश से पानी-पानी हो गया झारखंड, अगले 4 दिन तेजी से बढ़ेगा तापमान; IMD ने बताई वजह
रांची, सितम्बर 27 -- राजधानी और आसपास में लगातार चौथे दिन शनिवार को भी लगातार रुक-रुक कर बारिश होती रही। चार दिनों की बारिश से विमानों का आवाजाही शनिवार को भी प्रभावित रही। इंडिगो के तीन विमान रद्द रहे और चार विमान विलंब से रांची आए। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार पिछले दिनों छत्तीसगढ़ में कायम गहरा अवदाब कमजोर हो गया है। इससे अब रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार यह सिस्टम अब उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ गया है। चार दिनों की अच्छी बारिश से राज्य में मानसून में काफी हद तक सुधार हो गया है। इससे रांची में अधिक बारिश हुई। इस मानसून में राजधानी में औसत बारिश से 19 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है। अधिक बारिश के कारण शहर के निचले क्षेत्रों में जल जमाव की स्थिति बनी हुई है। रुक-रुक कर बारिश होने की स्थिति से शहर की सड़कों पर पानी बह रहा है।रांची...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.