संवाददाता, सितम्बर 26 -- UP News: यूपी में लगातार हो रही बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। जल निकासी की व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण 36 हजार करोड़ की लागत से बना गंगा एक्सप्रेसवे भी जलभराव की चपेट में आ गया है। इंटरचेंज मार्ग पर पानी भरने से एक्सप्रेसवे पर आने-जाने वाले गाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तंज कसा है। यूपी में बीते दो दिनों से हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। हर जगह पानी ही पानी हो गया है। भारी बारिश से गंगा एक्सप्रेसवे भी अछूता नहीं रहा है। उन्नाव के दही थाना क्षेत्र के बशीरतगंज स्थित गंगा एक्सप्रेसवे के इंटरचेंज मार्ग पर पानी भर गया। जिससे एक्सप्रेसवे पर उतरने वाले रास्ते पर पानी भरने से वाहन चालकों को आवागमन में खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- लखनऊ...