भारी बारिश से दाहीगोड़ा में मकान ध्वस्त
घाटशिला, अगस्त 19 -- घाटशिला। घाटशिला के दाहीगोड़ा में भारी बारिश के कारण दुर्गा हांसदा का घर सोमवार की रात को ध्वस्त हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही घाटशिला विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन ने इस संबंध में अंचल अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करते हुए नियम के तहत पीड़ित परिवार को उचित क्षतिपूर्ति एवं राहत उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। विधायक ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हूं। प्रशासन से भी पीड़ित परिवार को आवश्यक राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने के लिए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: भारी बारिश से दाहीगोड़ा में मकान ध्वस्त, विधायक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.