भारी बारिश से जिले में जलभराव, धान की फसल पर संकट
चंदौली, अगस्त 25 -- पीडीडीयू नगर, हिटी। जिले में बीते सोमवार की रात से मंगलवार की सुबह तक लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के चलते सड़क से लेकर गली-मोहल्लों तक जलभराव की स्थिति बन गई है। कई स्थानों पर पानी घरों और दुकानों में घुसने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलनिकासी की व्यवस्था प्रभावित होने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। उधर, पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण कर्मनाशा, गरई और चंद्रप्रभा नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नदियों का पानी बढ़ने से तटीय और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। किसानों को धान की फसल के डूबने की आशंका सता रही है। खेतों में पानी भरने से फसल को नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्थिति प्रभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.