भारी बारिश-वज्रपात का खतरा, कटिहार में प्रशासन ने किया अलर्ट
कटिहार, सितम्बर 25 -- कटिहार, वरीय संवाददाता। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय मौसम प्रणाली के कारण कटिहार समेत बिहार में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। 23 से 28 सितंबर के दौरान अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जिलों में भारी से अति भारी बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की आशंका जताई गई है। इस दौरान कुछ स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवा भी चल सकती है। इसे देखते हुए समाहरणालय की आपदा प्रबंधन प्रशाखा ने किसानों और आम लोगों के लिए एहतियाती सलाह जारी की है। मौसम संबंधी चेतावनी ऐसे समय में आई है जब खरीफ की कुछ फसलें कटाई के दौर में हैं। बारिश बढ़ने की स्थिति में खेतों और खुले स्थानों पर रखी फसल प्रभावित हो सकती है। प्रशासन ने किसानों से कटी हुई फसल को जल्द सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.