उन्नाव, सितम्बर 27 -- यूपी में लगातार हो रही बारिश से हर तरफ जलभराव है। जल निकासी की सही व्यवस्था न होने से 36 हजार करोड़ की लागत से बना गंगा एक्सप्रेस-वे भी इससे अछूता नहीं है। उन्नाव में हालात ऐसे हो गए हैं कि गंगा एक्सप्रेस वे पर लोग मछलियां पकड़ रहे हैं। बकायदा लोग मछली पकड़ने वाला जाल लेकर पहुंच गए। और एक्सप्रेस वे पर मछली पकड़ने के लिए जाल लगाते दिखे। बारिश की वजह से 3 दिन से एक्सप्रेस वे का टोल प्लाजा और आसपास का एरिया भी डूबा हुआ है। मछली पकड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान इसकी पुष्टि नहीं करता है। दरअसल दही थाना क्षेत्र के बशीरतगंज के पास हाईवे के इंटरचेंज मार्ग पर पानी भर गया है। इससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश में पानी-पानी गंगा एक्सप्रेसवे बशीरतगंज स्थित गंगा...