लखीमपुरखीरी, सितम्बर 26 -- लखीमपुर। लगातार हो रही भारी बारिश के कहर से ग्राम रहमतपुर में शनिवार सुबह एक कच्ची दीवार भरभराकर ढह गई। हादसे में मलबे के नीचे दबकर पति-पत्नी व उनके छोटे बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। नीमगांव थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बारिश के बीच कच्ची दीवार के पास सो रहे मोहन कश्यप (50), उनकी पत्नी कविता (48) व छोटे बेटे मोनू (12) की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में पिछले दो दिनों से भारी बारिश से जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। इसी बीच मोहन की कच्ची दीवार अचानक गिर गई, जिसके पास सो रहा पूरा परिवार मलबे में दब गया। सुबह घटना की जानकारी होने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। हादसे से गांव में कोहराम मच गया और परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना...