भारी बारिश में अनियंत्रित होकर नाले में गिरी मधु चौहान की स्कॉर्पियो
विकासनगर, अगस्त 14 -- देहरादून-पांवटा फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार दोपहर बद्रीपुर के पास भारी बारिश के दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान की स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने कच्चे नाले में जा गिरी। हादसे में मधु चौहान के बाएं कंधे में गंभीर चोट आई है, जबकि चालक समेत वाहन में सवार एक अन्य व्यक्ति को भी हल्की चोटें लगी हैं। पुलिस के मुताबिकि मधु चौहान शुक्रवार दोपहर करीब सवा 12 बजे देहरादून से विकासनगर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्कॉर्पियो से रवाना हुई थीं। बद्रीपुर फोरलेन पार करने के बाद अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण सड़क पर फिसलन बढ़ने से स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गई और किनारे बने कच्चे नाले में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.