भारी बारिश के बीच वज्रपात से दो मवेशी की मौत
लातेहार, मई 30 -- चंदवा, प्रतिनिधि। पिछले दो दिनों से जारी बेमौसम बारिश और वज्रपात ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। शुक्रवार सुबह डुमारो पंचायत के निंद्रा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों के पशुधनों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9 बजे किसान कमला मुंडा अपने बैल तथा गणेश मुंडा अपनी दुधारू गाय को चराने के लिए खेत की ओर ले गए थे। इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई और वज्रपात की चपेट में आने से दोनों पशुधनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद दोनों किसानों के परिवारों में शोक का माहौल है। यह भी पढ़ें- वज्रपात की चपेट में आने से छह मवेशियों की मौत पशुधन की मौत से किसानों को आर्थिक क्षति भी हुई है। भुक्तभोगी किसानों ने प्रशासन से उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश और वज्रपात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.