सहारनपुर, जुलाई 11 -- भारी बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने सभी 14 जिलों में बिजली आपूर्ति निर्बाध बनाए रखने तथा बाधित आपूर्ति को जल्द बहाल करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कंट्रोल रूम पूरी तरह सक्रिय रहें तथा बिजली संबंधी हर शिकायत का तत्काल निस्तारण किया जाए। प्रबंध निदेशक ने विद्युत उपकेंद्रों, ट्रांसफॉर्मरों और अन्य विद्युत प्रतिष्ठानों की विशेष निगरानी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जहां बारिश या जलभराव के कारण आपूर्ति बाधित हो, वहां सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कर जल्द बिजली बहाल की जाए। यह भी पढ़ें- Rampur News: रामपुर में बिजली संबंधी समस्याओं के लिए बना कंट्रोल रूम साथ ही स्टोर, कार्यशाला और फील्ड इकाइयों...