भारी बारिश के बीच गंगा घाटों पर सतर्क रहें कांवड़िए, प्रशासन अलर्ट
हरिद्वार, अगस्त 10 -- हरिद्वार में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच प्रशासन ने डाक कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने गंगा घाटों और कांवड़ यात्रा मार्गों पर सतर्क निगरानी के साथ जलभराव वाले क्षेत्रों में तत्काल जल निकासी के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि भारी बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ने या तेज बहाव की स्थिति में कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। गंगा घाटों पर लगातार निगरानी रखी जाए और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने गंगा घाटों और कांवड़ यात्रा मार्गों पर मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए। संवेदनशील और जोखिम वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखते हुए श्रद्धालुओं को ऐसे स्था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.