भारी बारिश के बीच उत्तराखंड में दिल दहला देने वाला मंजर, पहाड़ी खिसकने से भरभराकर मकान गिरा- VIDEO
टिहरी, जुलाई 9 -- उत्तराखंड में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। मॉनसून पूरे प्रदेश में आ चुका है और आज मौसम विभाग ने देहरादून, नैनीताल समेत प्रदेश के कई जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। चेतावनी के बीच देहरादून समेत पांच जनपदों में आज कक्षा 12वीं तक स्कूल बंद हैं। भारी बारिश से पहाड़ों में हाहाकार मचा है। इस बीच टिहरी गढ़वाल से तबाही का एक खौफनाक मंजर सामने आया है। पहाड़ी खिसकने से एक मकान भरभराकर गिर गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। घटना जनपद टिहरी की तहसील धनोल्टी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 707ए पर हुई। यहां कद्दूखाल क्षेत्र में होटल निर्माण के लिए की जा रही खुदाई के दौरान पहाड़ी का एक हिस्सा अचानक खिसक गया। घटना में एक पुराना व खाली पड़ा भवन क्षतिग्रस्त होकर भरभरा गिर गया। हालांकि समय रहते एहतियाती कदम उठाए जाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.