बुलंदशहर, जुलाई 9 -- मौसम विभाग द्वारा जिले में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डीएम कुमार हर्ष के निर्देश पर शुक्रवार को जिले के सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मौसम विभाग के अलर्ट के दृष्टिगत कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा इंटरमीडिएट तक के समस्त विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश बेसिक शिक्षा परिषद, यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई सहित अन्य सभी स्कूलों पर लागू होगा। बीएसए ने सभी स्कूल संचालकों और प्रधानाचार्यों को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- Dehradun News: दून में आज स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे यह भी पढ़ें- यूपी के इस जिले ...