भारी बारिश के अलर्ट के चलते सतर्कता बरतने के निर्देश
नैनीताल, जुलाई 18 -- नैनीताल। मौसम विभाग की ओर से जारी भारी बारिश के अलर्ट के मद्देनजर डीएम ललित मोहन रयाल ने जिले के सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बरतने और आपदा से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाए और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। डीएम ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि तेज बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। यदि कोई अत्यंत आवश्यक कार्य हो, तभी घर से बाहर निकलें। उन्होंने लोगों से नदी-नालों, गधेरों एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने तथा मौसम विभाग और जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया। यह भी पढ़ें- झमाझम बारिश, हिमाचल मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.