भारी बारिश की संभावना के चलते 12वीं तक के विद्यालय आज बंद रहेंगे
देवरिया, सितम्बर 26 -- देवरिया, निज संवाददाता। भारी वर्षा और तेज हवाओं की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में 26 सितंबर को जिले के सभी बोर्डों से संचालित 12वीं तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राम जियावन मौर्य ने बताया कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं हितों को ध्यान में रखते हुए जनपद के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त एवं अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों सहित प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालय 26 सितंबर को बंद रहेंगे। उन्होंने बताया कि अवकाश संबंधी आदेश का सभी संबंधित विद्यालयों में कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- यूपी में भीषण बारिश बनी आफत, 59 जिलों के लिए अलर्ट जारी, लखनऊ समेत इन जनपदों में स्कूल बंद आदेश की अवहेलना अथवा किसी भी प्रकार की लापरवाही प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.