देवघर, सितम्बर 27 -- देवघर, प्रतिनिधि। भारत मौसम विज्ञान विभाग रांची द्वारा आगामी कुछ दिनों में देवघर जिले में भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है। इस चेतावनी के मद्देनजर जिला अंतर्गत विशेष निगरानी एवं सतर्कता बरतने के लिए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देशानुसार जिले के संबंधित अधिकारियों और कार्यपालक अभियंताओं को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया है। ताकि भारी बारिश से उत्पन्न होने वाली किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित रहे। यह भी पढ़ें- Balrampur News: रेड अलर्ट के बीच प्रशासन अलर्ट, घर से निकलने से बचेंअधिकारियों को निर्देश इसके अलावा सिंचाई प्रमंडल को बुढ़ई, सिकटिया और पुनासी जलाशय सहित क्षेत्र के सभी छोटे-बड़े जलाशयों पर चौबीसों घंटे पैनी नजर रखने को कहा गया है। भारी बारिश के ...