पटना, अक्टूबर 4 -- बिहार के 11 जिलों में रविवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जबकि बाकी जिलों में गरज और तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। पटना में भी बादल छाए रहेंगे और बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने सुपौल, अररिया और मधुबनी जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया व सहरसा के लिए ऑरेंज अलर्ट और कटिहार, खगड़िया, समस्तीपुर व दरभंगा के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, उत्तर बिहार, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्वी भाग में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है। शनिवार को राज्य के 26 जिलों में बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक वर्षा मोतिहारी में 122.1 मिमी और पटना में 43.9 मिमी हुई। इस बारिश से अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। राजधानी पटना में भी रविवार को बादल छाए रहेंगे और गर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.