औरंगाबाद, मई 9 -- जिले में जम कर हुई बारिश, कई जगहों पर ओलावृष्टि हुई फोटो- 9 मई एयूआर 10 कैप्शन- औरंगाबाद जिले के पवई गांव के समीप शनिवार को मुख्य सड़क पर फैला बारिश का पानी और गुजरते बाइक सवार औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। औरंगाबाद जिले में शनिवार को मौसम ने करवट ली और जमकर बारिश हुई। इस दौरान जिले के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि भी हुई। इससे सब्जी की खेती को नुकसान पहुंचा है। करैला, लौकी, नेनुआ, खीरा, ककड़ी, टमाटर की खेती को नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार शनिवार को दोपहर के बाद मौसम बदलने लगा। ठंडी हवाएं चलने लगी और थोड़ी ही देर बाद झमाझम बारिश होने लगी। जिले के विभिन्न प्रखंडों में तेज बारिश हुई कई हिस्सों में तो ओलावृष्टि भी हुई है। ओले का आकार मध्यम था लेकिन इससे सब्जी की खेती को नुकसान पहुंचा है। इस भारी बारिश के बाद विभिन्न जगहो...