रुद्रपुर, मार्च 29 -- नानकमत्ता, संवाददाता। दबिश के दौरान 80 वर्षीय सुखदेव कौर की मौत के बाद रविवार को उनका अंतिम संस्कार भारी पुलिस सुरक्षा के बीच किया गया। खटीमा में डॉक्टरों के पैनल द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया गया, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। शनिवार दोपहर पॉक्सो एक्ट में वांछित कुलदीप सिंह को गिरफ्तार करने पुलिस टीम सिद्धा नवदिया गांव गई थी। आरोप है कि इस दौरान पुलिसकर्मियों ने परिजनों से अभद्रता की। परिजनों के अनुसार, धक्का लगने से सुखदेव कौर गिर गईं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजन शव लेकर नानकमत्ता कोतवाली पहुंचे और प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ वार्ता के बाद करीब तीन घंटे पश्चात पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एसएसपी अजय गणपति ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.