देहरादून, मई 22 -- उत्तराखंड एसटीएफ ने ऑपरेशन फेक पिल के तहत ऑनलाइन नकली दवाएं बेचने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह नामी फार्मा कंपनियों नाम पर नकली जीवन रक्षक दवाइयां 50-60 फीसदी डिस्काउंट पर बेच रहा था। मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने शुक्रवार को बताया कि पिछले दो महीनों से इस गिरोह के खिलाफ इनपुट जुटाए जा रहे थे। यह सिंडिकेट एसके हेल्थ केयर नाम से फेसबुक पेज के माध्यम से संचालित हो रहा था। आरोपी सनफार्मा, मैनकाइंड, जायडस और मैकलियोड्स जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों की 25 से अधिक ब्रांडेड दवाओं नकली तैयार कर ऑनलाइन रहे थे। इन्हें बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़ और उत्तराखंड में बिना लाइसेंस के सप्लाई किया जा रहा था। ठोस सबूत जुटाने के लिए एसटीएफ ने...