नई दिल्ली, मार्च 10 -- राजस्थान के खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजधानी जयपुर में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर में बेचने के लिए तैयार किया जा रहा 1.5 लाख किलोग्राम (150 टन) एक्सपायर खाद्य पदार्थों को नष्ट कर दिया। इस सामान में अमूल समेत कई नामी कंपनियों का सामान था, जिसमें दूध से बना सामान, एनर्जी ड्रिंक्स, नूडल्स और टमाटर केचप समेत अन्य सामान शामिल था। विभाग ने यह कार्रवाई शहर के खो-नागोरियन इलाके में मौजूद मेसर्स एथलीट डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी के वेयरहाऊस पर छापेमारी करते हुए की। फर्म ने इन पदार्थों को जानबूझकर एक्सपायरी की तारीख (सेल बाय डेट) करीब आने से ठीक पहले खरीदा था और वह पैकेजिंग पर लिखी तारीख को बदलकर उन्हें फिर से पैक करके बेच रही थी। फर्म के मालिक ने बताया कि उसने यह तरीका यूट्यूब से सीखा था। वहां से बरामद सामान कितना ज्यादा था, उसका ...