शामली, अप्रैल 11 -- कांधला। क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुलिस और नारकोटिक्स टीम को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। भारसी मोड़ पर की गई चेकिंग के दौरान एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से अंतरराष्ट्रीय बाजार में ढाई से तीन करोड़ रुपये कीमत की 565 ग्राम हीरोइन, मोबाइल फोन और नकदी बरामद हुई है। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार अपनी टीम और नारकोटिक्स विंग के साथ लगातार गश्त और चेकिंग अभियान चला रहे हैं। इसी क्रम में भारसी मोड़ पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच के दौरान एक युवक संदिग्ध हालत में आता दिखा। पुलिस ने तुरंत उसे रोककर पूछताछ की, लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। सघन तलाशी में युवक के कब्जे से 565 ग्राम अवैध हीरोइन, एक मोबाइल फोन और 1,800 रुपये नकद ...