शामली, जून 15 -- थाना क्षेत्र के गांव भारसी में देर रात एक युवक पर जानलेवा फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गांव के ही तीन लोगों पर गाली-गलौज करते हुए तमंचे से फायर करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला पंजीकृत करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव भारसी निवासी ऋषिपाल पुत्र रामफल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 जून की रात करीब 11:30 बजे वह अपने परिवार के साथ घर पर सो रहा था। यह भी पढ़ें- भारसी गांव में युवक पर फायरिंग का आरोप, बाल-बाल बचा पीड़ित इसी दौरान घर के बाहर गाली-गलौज और फायरिंग की आवाज सुनाई दी। आरोप है कि एक फायर उसके घर के गेट में आकर लगा। आवाज सुनकर जब वह छत के छज्जे पर पहुंचा तो सामने दिनेश पुत...