रांची, सितम्बर 25 -- मांडर, प्रतिनिधि। भारथी कॉलेज ऑफ फार्मेसी, मांडर में गुरुवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्राचार्य दीपाली पराशर, कॉलेज के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में फार्मासिस्टों की भूमिका, दवा अनुसंधान और समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने भी फार्मास्युटिकल विज्ञान के बदलते स्वरूप और इसमें उपलब्ध संभावनाओं को लेकर अपने विचार रखे। इस दौरान विद्यार्थियों ने गीत, नाटक समेत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। स्वास्थ्य एवं जागरूकता पर आधारित नाटक के माध्यम से समाज को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- Roorki N...