कोलकाता, मार्च 11 -- भारत में दो दशक लंबे इंतजार के बाद कोई अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता होने वाली है। दिल्ली को 2027 में होने वाले एशिया कप तीरंदाजी के दूसरे चरण की मेजबानी मिली है, जिससे भारत 22 साल में पहली बार किसी शीर्ष अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी करने के लिए तैयार है। विश्व तीरंदाजी एशिया की कोलकाता में हुई बैठक में मंजूरी मिलने के बाद मंगलवार को इसकी घोषणा की गयी। भारत ने पिछली बार 2005 में दिल्ली में एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप के रूप में पिछली बार किसी बड़ी अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी की थी। तीन दिवसीय दौरे पर कोलकाता आए विश्व तीरंदाजी एशिया के अध्यक्ष काजी राजिब उद्दीन अहमद चपोल ने भारतीय तीरंदाजी संघ के महासचिव वीरेंद्र सचदेवा से मिलकर आने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी पर च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.