बिहारशरीफ, फरवरी 24 -- भारत - ब्रिटेन मैत्री समूह में शामिल हुए सांसद शंभुशरण पटेल शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। भाजपा के राज्यसभा सांसद व चेवाड़ा निवासी शंभुशरण पटेल को 18वीं लोकसभा की अवधि के लिए गठित भारत - ब्रिटेन संसदीय मैत्री समूह का सदस्य बनाया गया है। लोकसभा अध्यक्ष की स्वीकृति के बाद लोकसभा सचिवालय द्वारा इस आशय का पत्र जारी कर दिया है। पत्र में बताया गया है कि यह संसदीय मैत्री समूह भारत और ब्रिटेन के सांसदों के बीच सहयोग, संवाद और मैत्री को नई दिशा देगा। शेखपुर जैसे छोटे से जिले से आने वाले सांसद का अंतरराट्रीय संसदीय मंच पर प्रतिनिधित्व करना जिले के साथ ही पूरे बिहार के लिए गौरव की बात है। सांसद के मनोनयन पर जिला भाजपा इकाई में खुशी की लहर है। भाजपा नेता विपिन मंडल, जिला उपाध्यक्ष मनीकांत कुशवाहा, संजय सिंह, बलराम आनंद आदि बधा...