मधुबनी, अप्रैल 29 -- मो. माजिद हरलाखी,एक संवाददाता। गुरुवार की सुबह करीब सात बजे बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव (भाप्रसे) संतोष कुमार मल्ल हरलाखी पहुंचेंगे। जानकारी देते हुए जल संसाधन विभाग कमला नहर जयनगर प्रमंडल के सहायक अभियंता पंकज कुमार ने बताया प्रधान सचिव भारत- नेपाल के बीच गठित कोसी गंडक परियोजना संबंधी संयुक्त समिति के द्वारा प्रस्तावित 11वीं बैठक में शामिल होंगे। प्रधान सचिव के साथ बैठक में बाढ़ प्रमुख अभियंता वरुण कुमार, मुख्यालय प्रमुख अभियंता ब्रजेश कुमार, पीएमसी अधीक्षण अभियंता अवधेश कुमार सिन्हा व एमएमसी निदेशक अजय कुमार शामिल होंगे। प्रधान सचिव के आगमन को लेकर प्रखंड मुख्यालय के उमगांव स्थित दीनदयाल प्लस टू उच्च विद्यालय मैदान में भवन निर्माण विभाग के द्वारा हैलीपैड बनवाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- पंचायत समिति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.