मधुबनी, अप्रैल 28 -- हरिचंद्र यादव: लदनियां। भारत-नेपाल कमांडेंट स्तरीय समन्वय बैठक का आयोजन झलोन बीओपी के सभाकक्ष में किया गया। कमांडेंट कोजा राम लोमरोड़ व सुमन जंग थापा, एसपी सिरहा , अनिद्रा राज नेमवांग डीएसपी सप्तरी की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई, जिसमें दोनों देशों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में दोनों पक्षों के अधिकारियों द्वारा बारी-बारी से विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत रूप से द्विपक्षीय चर्चा की गई। बिहार के रास्ते भारत में नेपाल से फेक करेंसी के आवागमन पर रोक लगाने पर भी विशेष रूप से चर्चा की गई । बैठक में दोनों देश के बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष रूप से बल दिया गया। यह भी पढ़ें- बेटी-रोटी रिश्ते पर असर नहीं डाल सकता कोई शुल्क: सांसद दोनों पक्षों के सदस्यों ने बारी-बारी से मानव तस्करी, शराब के भारतीय सीमा में ...