नई दिल्ली, अगस्त 25 -- राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने कहा कि भारत- चीन के बीच सामान्य संबंध दोनों देशों द्वारा सीमा पर कायम शांति और स्थिरता का सीधा नतीजा है। दो दिवसीय दौरे पर बीजिंग पहुंचे एनएसए डोभाल ने मंगलवार को चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ कई दौर की बैठक के बाद ये बात कही। एनएसए अजीत डोभाल ने कहा कि मुझे बहुत खुशी हो रही है कि हम ब्रिक्स सम्मेलन से पहले भारत- चीन सीमा को लेकर 25वें चरण की वार्ता कर कर रहे। उन्होंने कहा कि ये बैठक दोनों देशों के स्पष्ट और सकारात्मक निर्देशों के तहत हो रही है। पूर्वी लद्दाख में चार साल की तनातनी के बाद दोनों देशों के संबंधों में सुधार देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि बीते कुछ वर्षों में दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंध सामान्य हुए हैं। उन्होंने बताया कि हमने इस ब...